Tuesday, January 23, 2024

पूर्वांचल मत्स्य किसान उत्पादक कंम्पनी लिमिटेड के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक- 21-1-24


पूर्वांचल मत्स्य किसान उत्पादक कंम्पनी लिमिटेड के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक 21-1-24

आज दिनांक 21- 1- 2024 को पूर्वांचल मत्स्य किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक दोपहर 1 बजे भदौरा में आयोजित किया गया |
निदेशक मंडल के आज के बैठक की अध्यक्षता के लिए निदेशक धिरेन्द्र सिंह का प्रस्ताव रखा गया जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किया |
उपस्थित निदेशक
1-धीरेन्द्र सिंह
2-किरन सिंह
3-बिराट बिक्रम
4-अजय कुमार सिंह
5-छाया कुमारी सिंह
6- जय शंकर सिंह
7-चम्पा देबी

बैठक की कार्य सूची
1-स्वागत
2-अंशपूँजी संग्रहण के लिये चर्चा
3-धन्यबाद ज्ञापन एवं बैठक का समापन 


1-प्रस्ताव संख्या-स्वागत 
सर्वप्रथम आज के बैठक के अध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किये |
2-अंशपूँजी संग्रहण के लिये चर्चा
 अध्यक्ष महोदय द्वारा शेयर पूँजी संग्रह के लिये प्रस्ताव रखा गया इस प्रस्ताव पर उपास्थित सदस्यो द्वारा विचार विमर्श के पश्चात निर्णय लिया गयॎ कि सभी निदेशक एवं प्रमुख शेयर धारक अपने अपने गाँव या आस पास के चयनित गाँवों में शेयर देने का कार्य करे FFPO में दो वर्षों में 400 शेयर धारको को जोडना है उक्त प्रस्ताव पर सभी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया | 
3-प्रस्ताव संख्या-धन्यबाद ज्ञापन एवं बैठक का समापन- अंत मे अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए अगली बैठक की संभावित तिथी 11-2-24 को निर्धारित किया गया अन्य कोई एजेंडा न होने के कारण अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक समाप्ति की धोसणा किया गया|

No comments:

Post a Comment

*क्षमता संवर्धन एवं एक्सपोजर विजिट (U.A.E.) से लौटने वाले एफ. पी. ओ. के अनुभव साझा हेतु कार्यक्रम* जैसा कि आप अवगत है की यू.पी., बिहार एवं उत्तराखंड के एफ. पी. ओ. के समूह को कृषि निर्यात की उच्चतम जानकारी हेतु अंतरराष्ट्रीय दौरा सुनिश्चित कराया गया है।इसी क्रम को जारी रखते हुए एपीडा 05.03.2024 को कृषि निर्यात को बढ़ावा प्रदान करने हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में भेजे गए सभी एफ. पी. ओ. द्वारा अनुभव भी साझा किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन*मंडलायुक्त, वाराणसी मंडल - वाराणसी*एवं *चेयरमैन, एपीडा - नई दिल्ली*की उपस्तिथि में होना है। *दिनांक* 05.03.2024*समय* 10:30 से 14:30.*कार्यक्रम स्थान:* आयुक्त सभागार, कचहरी (विकास भवन के सामने) वाराणसी।

*क्षमता संवर्धन एवं एक्सपोजर विजिट (U.A.E.) से लौटने वाले एफ. पी. ओ. के अनुभव साझा हेतु कार्यक्रम*  जैसा कि आप अवगत है की यू.पी., बिहार एवं ...